• Tue. Sep 17th, 2024

SAI VISION

सोच एवं व्यवस्था में परिवर्तन

Top Tags

कोविड 19 को लेकर जगन्नाथपुर में एसडीओ के नेतृत्व में चला फ्लैगमार्च,धारा 144 का करें अनुपालन

Bysrisaivision

Apr 9, 2021
Spread the love

चाईबासा। कोरोना महामारी फिर से लौट आया है। वापस लौटा कोरोना काफी खतरनाक है, वहीं तेजी से बढ़ भी रहा है। इसी तेज रफ्तार से बढ़ते कोरोना की महामारी की रोकथाम के लिए सरकार ने रात्री 08:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक धारा 144 लागू कर दी है। यानी अब कहीं भी पांच से अधिक लोग एकजुट नहीं हो पाएंगे। शुक्रवार को 144 लागू होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का के नेतृत्व मे पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च किया। जगन्नाथपुर मुख्य चौक से बिशाल टोली, शिव मंदिर टोला, भुंईयाटोला मस्जिद टोला से होते हुए पुलिस ने लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने की बात समझाई।
वहीं एसडीओ शंकर एक्का ने कहा की सरकार ने जो गाईडलाईन जारी किये है उनका सख्ती से पालन करे।घर से बाहर निकलते समय चेहरे में मास्क जरूर लगाए। साथ ही कहा की वैक्सीन को लेकर जो अफवाह उड़ रही है उस पर ध्यान देने की जरुरत नही है, वैक्सीन पुरी तरह सुरक्षित है। लोग बढ़ चढ़ कर वैक्सीनेशन ले। बीडीओ संतोष कुमार ने कहा की पुरे प्रखंड मे 8000 लोगो को वैक्सीन दी गई है। यह पुरी तरह सुरक्षित है अफवाहो पर ध्यान नही दे। मौके पर प्रखंड बिकास पदाधिकारी संतोष कुमार, थाना प्रभारी देवसाय भगत, एसआई यशराज कुमार, एएसआई नन्दकिशोर सिंह, दिलिप कुमार सहित जिला बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!