एक्टिव जोन” के वार्षिक उत्सव में रंगारंग कार्यक्रम आयोजन।
धनबाद : “एक्टिव जोन” नामक संस्था ने अपने “Vega-2022” कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बहुयामी प्रतिभा को दिखाया। कार्यक्रम का आयोजन सिम्फ़र ऑडिटोरियम में रविवार को सम्पन्न हुआ।
जिसमें बच्चों तथा कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर आयोजक सुनीता अग्रवाल ने बताया कि बच्चों की अलग-अलग प्रतिभा को निखारना और प्रोत्साहित करना। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर कर्नल जेके सिंह उनके धर्मपत्नी तथा विशिष्ट अतिथि क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल शर्मिला सिन्हा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बच्चों के परफॉर्मेंस ने उपस्थित दर्शक समूह के बीच एक समां बांधा। वहां उपस्थित दर्शक बच्चों की कला के प्रति कायल दिखे। इतनी कम उम्र में बच्चों की इस अद्भुत प्रस्तुति को लोगों ने काफी सराहा।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में बचपन स्कूल की निदेशिका रेणुका छावड़ा, समाजसेविका अनिता अग्रवाल, Dr. आशा रॉय, Dr. ललन कुमार, शिवशंकर घर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।