नील – दीप निःशक्त सेवा अभियान” दिव्यांगों की सेवा में निरंतर तत्पर है।

“संचालकों द्वारा अनलस जारी है अनुपम सेवा। सुदूर गाँव से संध्यान कर वैसे बंचित दिव्यांगो को कैम्प में आने के लिये ना सिर्फ प्रेरित कर साथ में लाकर – जरूरत पड़ने पर असहाय दिव्यांगों को अपने गाड़ी से लाकर सदर अस्पताल के दिव्यांग कैम्प में उनके दिव्यांगता जाँच करवाया जाता है, प्रमाण पत्र बनवाया जाता है उन्हें स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता दिलवाया जाता है – जो नियमित जारी है।
उसी कार्यक्रम के तहत संस्था के संचालक पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल के निदेश पर पोटका के पी.एल.वी.- चयन कुमार मंडल द्वारा आज सदर अस्पताल के दिव्यांग कैम्प में विभिन्न गाँव के दिव्यांगों को ले जाकर शारीरिक जाँच करवाया गया। आज जिन दिव्यांगों की शारीरिक जाँच हुई – 1) तरणी कांत गोप, शंकरदा (आँख), 2) चिरंजीत दास, मानहंड़ा (हड्डी), 3) नीलकांत गोप, हेंसलबिल (कान), 4) सावित्री मुर्मू, गोपालपुर (मानसिक), 5) शिवशंकर मंडल, पिछली (हड्डी), 6) दीनबंधु भकत, शंकरदा (आँख), 7) प्रमोद रजक, हल्दीपोखर (मानसिक) आदि थे।