झारखंड व्यवसायिक मोर्चा का कमेटी गठन

झारखंड व्यवसायिक मोर्चा का कमेटी गठन का कार्यक्रम टुइलाडूंगरी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में शुक्रवार को आयोजन किया गया। दौरान पूर्व सांसद सुमन महतो केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, महादेव मुर्मू कमलजीत कौर के अध्यक्षता में सैकड़ों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।

गांधी जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने पार्टी को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को टुइलाडूंगरी कार्यालय में अपने पार्टी का विस्तार किया है। आपको बता दें झारखंड व्यावसायिक मोर्चा जो जेएमएम पार्टी का ही एक विंग है। वही पार्टी में सेकड़ो लोगों ने शुक्रवार को सदस्यता ग्रहण किया। सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। वैसे जेएमएम पार्टी अपने विस्तार का कार्यक्रम काफी दिनों के पूर्वी सिंहभूम में चला रही है। इस दौरान कई दूसरे पार्टी से कार्यकर्ताओं ने जेएमएम पार्टी का दामन थामा है। कार्यक्रम के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा का सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद है।