विधायक राज सिन्हा द्वारा श्रम विभाग अंतर्गत भवन निर्माण के 109 निबंधित मजदूरों के बीच पैंट-शर्ट एवं साड़ी का वितरण

धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा अग्रसेन भवन के पास दुर्गा मंदिर रोड में श्रम विभाग अंतर्गत भवन निर्माण के 109 निबंधित मजदूरों के बीच पैंट-शर्ट एवं साड़ी का वितरण किया गया।
पिछले दिनों भी जगजीवन नगर स्थित विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय से 180 मजदूरों के बीच पैंट-शर्ट एवं साड़ी का वितरण किया गया था।

यह योजना रघुवर दास के कार्यकाल में लागू की गई थी। भाजपा की रघुवर सरकार में असंगठित मजदूरों का बड़ी संख्या में निबंधन किया गया था। जिसके अंतर्गत उन्हें कई सारे लाभ दिए जाने थे। इसी योजना के तहत आज 72 महिला मजदूरों को साड़ी एवं 37 पुरुष मजदूरों को शर्ट-पैंट का कपड़ा विधायक राज सिन्हा के हांथों दिया गया।
विधायक श्री राज सिन्हा ने बताया कि पिछली रघुवर सरकार ने असंगठित मजदूरों का बड़ी संख्या में निबंधन किया था और उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की गई थी। जिसके अंतर्गत समय-समय पर उन्हें वस्त्र वितरण की भी योजनाएं बनाई गई थी। पिछली सरकार में ही महिलाओं के लिए साड़ी और पुरुषों के लिए पैंट-शर्ट आया था। लेकिन आचार्य संहिता और उसके बाद लंबे लॉकडाउन के चलते सारे वस्त्र यूं ही रखे के रखे रह गए थे, जिसका आज वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रम विभाग की ओर से श्रमिक मित्र लक्ष्मण कुमार शर्मा, दामोदर साव, रोहन महतो, गणेश साव, बिट्टू सिन्हा, रणविजय पासवान, इंद्रजीत साव, मनोज मालाकार उपस्थित रहे।