जमशेदपुर के मानगो में युवक की चाकू मारकर हत्या दूसरा घायल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना इलाके के दाईगुट्टू निवासी उत्तम कुमार की जमीन विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना शुक्रवार सुबह की है।
मानगो थाना के अनुसार परिवार के लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। हमेशा मारपीट की घटना होती थी। मदन और उनके पुत्रों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद है। शुक्रवार सुबह विवाद हुआ। मारपीट के दौरान ही परिवार के सदस्यों ने उत्तम कुमार को चाकू घोंप दी। उसे बचाने में एक घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उत्तम कुमार की मौत हो गई।