गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन , कटा 21 पोंड का केक। केक पर चढ़ा भाजपा का रंग

जमशेदपुर में महानगर भाजपा द्वारा गृहमंत्री अमित शाह का 56 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में 21 पौंड़ का केक कटा।
गुरुवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।मौके पर उपस्थित भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि अमित शाह ने बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित किया है। उनके कुशल नेतृत्व व संगठनात्मक कौशल से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री के रूप में अपने पहले वर्ष में ही उन्होंने वर्षों से जड़ जमा चुकी धारा 370 निरस्त करने, धर्म के आधार पर प्रताड़ित पड़ोसी देशों से आये शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भारतीय नागरिकता प्रदान करने के साथ देश की आंतरिक एवं सीमा सुरक्षा को अभेद बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आगे कहा कि अमित शाह के चुनाव प्रबंधन क्षमता ने उन्हें भारतीय राजनीति का ‘चाणक्य’ बनाया , वहीं पार्टी के विस्तार में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा जमशेदपुर महानगर गृहमंत्री अमित शाह के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता है, जिससे कि लंबे समय तक देश एवं देशवासियों को उनके विजन, दूरदर्शिता, अनुभव एवं नेतृत्व का लाभ मिलता रहे।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, सुरेश शर्मा, ध्रुव मिश्रा, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय, संदीप शर्मा बॉबी, बबलू गोप, जटाशंकर पांडेय, शशि यादव, कुमार अभिषेक, आशुतोष दास, गणेश मुंडा, हेमंत साहू समेत अन्य उपस्थित थे।
