गरीब मेधावी बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण है संतोष !

रिपोर्ट : दीपक कुमार, जमशेदपुर।

जमशेदपुर ब्यूरो : झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष महतो गरीब मेधावी बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण है। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो संतोष महतो की पहल से गरीबों के घर भी खुशियां दस्तक देगी, ऐसी प्रबल संभावना है। संतोष महतो पुलिस विभाग में कार्यरत है। आम तौर पर पुलिस की छवि को समाज में संशय की नजर से देखा जाता है। परंतु पुलिस एसोसिएशन से जुड़े संतोष महतो आम जनों की धारणा को अपने क्रिया कलापों से बदलने में जुटे हैं।


संतोष महतो आर्थिक रूप से कमजोर वैसे मेधावी बच्चों को मदद पहुंचा रहे हैं जो धन के अभाव में उच्च शिक्षा को जारी रखने में असमर्थ थे। बताते चले कि इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में जिले में टॉप 10 मे 6वां स्थान प्राप्त करनेवाले धालभूमगढ़, बिहंदा गांव के भूतनाथ मुर्मू के सुपुत्र लखिन्द्र मुर्मू को संतोष महतो के द्वारा आर्थिक मदद का चेक सौंपा गया। ताकि वो आगे की पढ़ाई जारी रख सके। झारखंड पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर के कक्ष में ऐसे ही मेधावी अन्य बच्चों को भी बुधवार को आर्थिक मदद का चेक सौंपा गया। विगत वर्ष 2019 में इंटर की परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम जिला में टॉप 10 में 7वां स्थान पानेवाली पटमदा थानांतर्गत खेडूवा ग्राम निवासी कल्याणी महतो को भी चेक सौंपा गया। गौरतलब हो कि इससे पूर्व लालू सबर, विनय महतो, अमन महतो आदि को संतोष महतो अपने स्तर से मदद पहुंचाकर मिसाल कायम कर रहे हैं।

जमशेदपुर स्थित झारखंड पुलिस एसोसिएशन भवन में मेधावी बच्चों को चेक सौंपे जाने के इस ऐतिहासिक पल पर समाजसेवी जयमनी महंता, सपन महतो, शैलेन्द्र महतो, मानिक चन्द्र महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सबों ने इन मेधावी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित आशिर्वाद दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!