पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष उदय मांझी का जमशेदपुर में किया गया स्वागत

आज दिनांक 29/10/2020 को झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू ने पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष उदय माझी का जमशेदपुर स्थित परिसदन में स्वागत किया। एवं पश्चिमी सिंहभूम में झारखण्ड छात्र मोर्चा के संगठन मज़बूती सम्बंधित जल्द से जल्द सदस्यता अभियान चलाने और केन्द्रीय दिशा निर्देश के अनुसार जिला समिति का विस्तार करने एवं छात्राओं की भागीदारी को संगठन में ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ाने से सम्बंधित विचार विमर्श किया गया। इसके उपरान्त भीमसेन मुर्मू के नेतृत्व में एग्रिको में निर्माणाधीन मोर्चा के कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
इसमें मुख्य रूप से कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू, राजेश मुर्मू, प्रिंस सिंह, भीमसेन मुर्मू, रानु मंडल, नीता सरकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!