उप चुनाव में सत्तारूढ़ दल पर लगा चुनाव को प्रभावित करने का आरोप , देखे पुरा विडिओ

जमशेदपुर ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखण्ड में सत्तारूढ़ पर उप चुनाव को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो के द्वारा उपचुनावों में बड़े पैमाने पर रुपये का खेल हो रहा है। चुनाव आयोग इस पर तुरंत संज्ञान ले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार लंबे समय तक दुमका में कैंप कर के प्रशासनिक अधिकारियों पर प्रभाव डालते हैं ! प्रशासन पूरे तरीके से झामुमो के पक्ष में खड़ा हो गया है। आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पर जबरदस्ती देशद्रोह का मुकदमा कर दिया। परंतु सीएम पर क्यों नहीं ? जबकि सीएम लाठी डंडे से पीटने की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हर सभा पर प्रशासन की नज़र होती है ।जब मुख्यमंत्री लाठी डंडे से पीटने की बात कर रहे थे तो स्वत: इस मामले पर प्रशासन को एफआईआर करना चाहिए था।

डॉ लुईस मरांडी की वीडियो जारी।


उधर दुमका उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी ट्वीटर पर एक वीडियो जारी कर कहा कि एक बार फिर 2019 की कहानी दोहराने की कोशिश की जा रही है जेएमएम के ठगों के द्वारा। विदित हो कि कल रात एक वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा था। जिसमें खिलाड़ियों का जर्सी तथा रुपये होने का आरोप है। जबकि वाहन में सवार एक शख्स नशे की हालत में था। आरोप है कि मतदाताओं को उप चुनाव में प्रभावित करने के लिए रुपये एवं जर्सी बांटा जाना था। बताते चले कि बरामद जर्सी पर अंग्रेजी में जेएमएम लिखा है तथा पीले रंग के जर्सी पर हरे रंग से तीर धनुष प्रिंट है।


रिपोर्ट: दीपक कुमार जमशेदपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!