पुलिस एसोसिएशन की पहल प्रशंसनीय

जमशेदपुर ब्यूरो : दुर्घटना में घायल साथियों को इलाज में तत्काल आर्थिक मदद पहुंचाने की पुलिस एसोसिएशन की पहल काबिले तारीफ है। ऐसे नेक कार्यों के लिए एसोसिएशन के सचिव संतोष महतो बखुबी तत्पर रहते हैं। बताते चले कि बागबेड़ा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक फुल मनी कुमारी एवं व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक जगरनाथ उरांव ड्यूटी पर जाने के दौरान एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। फलस्वरूप दोनों को स्टील सिटी नर्सिंग होम बिष्टुपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पाकर झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन, जमशेदपुर के पदाधिकारी स्टील सिटी पहुंचकर इलाजरत साथियों का जायज़ा लिये। बताया गया कि स0अ0नि0 फुलमनी कुमारी को सिर में चोट पहुंची है। डॉक्टरों ने सीटी स्केन कराने की बात कही है ताकि सिर में चोट की गंभीरता का पता लगाया जा सके।
वहीं स0अ0 नि0 जगरनाथ उरांव के छाती के दाहिने हिस्से के ऊपर की दो हड्डियां टूट गयी है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही है। ऐसे में झारखंड पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर शाखा द्वारा नवसृजित इमर्जेंसी फंड से दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल पांच-पांच हजार रुपये की सहयोग राशि दी गयी। पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों घायल साथियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।


रिपोर्ट : दीपक कुमार जमशेदपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!