स्वर्गीय मृगेंद्र बाबू की पत्नी का निधन , भाजपा जिलाध्यक्ष अंतिम यात्रा में हुए शामिल

जमशेदपुर ब्यूरो : राज्य के प्रथम वित्तमंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. मृगेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी का निधन हो गया। बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई वरीय नेता स्व. मृगेंद्र प्रताप सिंह की धर्मपत्नी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किये। उन्होंने स्वर्गीय मृगेंद्र बाबू के पुत्र सह भाजपा नेता अभय सिंह उज्जैन व शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त प्रकट किये।
अंतिम यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, महामंत्री राकेश सिंह समेत अन्य भाजपाइयों ने हिस्सा लिया।