नए श्रमिक कानून पर भाजपा ने यूनियन पदाधिकारियों के संग की बैठक, श्रमिकों को जागरूक बनाने पर दिया जोर

जमशेदपुर : नए श्रमिक विधेयक ( सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 और उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता, विधेयक 2020 ) के पारित होने पर भाजपाइयों ने टाटा वर्कर्स यूनियन पदाधिकारियों के संग चर्चा की। सोमवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ पारित नए श्रमिक कानून के विषय में वार्ता कर श्रमिकों को जागरुक करने का आग्रह किया। वार्ता में उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि सोशल सिक्योरिटी बिल- 2020 के नए प्रावधानों में जिन लोगों को फिक्सड टर्म बेसिस पर नौकरी मिलेगी, उन्हें उतने दिन के आधार पर ग्रेच्युटी पाने का भी हक होगा । यानी अब पांच साल पूरे करने की बाध्यता नहीं रही। अर्थात कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वालों को उनके वेतन के साथ-साथ अब ग्रेच्युटी का फायदा भी मिलेगा चाहे कॉन्ट्रैक्ट कितने दिन का भी हो। बताया कि महिलाओं के लिए कार्य अवधि सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच ही रहेगा। शाम 7 बजे  के बाद अगर काम कराया जा रहा है, तो सुरक्षा की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। वहीं, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों को सशक्त बनाने व उनके अधिकारों की रक्षा हेतु पारित तीन विधेयक से श्रमिकों को काफी फायदा मिलेगा।


इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद कु. पांडेय, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, भगवान सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, धर्मेंद्र उपाध्याय, कमलेश सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमुख सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह, संतोष ठाकुर, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!