झारखंड की दोनों सीट जीतने के बाद राजनगर में झामुमो एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बेरमो और दुमका दोनों सीटो पर महागठबंधन ने जीत हासिल की।जैसे ही उपचुनाव के नतीजे आये।वैसे ही पूरे झारखंड में झामुमो और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश और खुशी का माहौल है
वहीं राजनगर में भी कांग्रेसी एवं झामुमो के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जीत का जश्न मनाया और लड्डू बांटे। वही इस जश्न में आदिवासी कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम के साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे ।वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य हीरालाल सतपति, प्रखंड अध्यक्ष धर्मा मुर्मू के साथ कई झामुमो कार्यकर्ता ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!