एक बार फिर संतोष बनें किसी गरीब का सहारा !

जमशेदपुर ब्यूरो : जी हां ! झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर के सचिव संतोष महतो एक बार फिर गरीब मेधावी छात्र का सहारा बनें है। वो एक ऐसे गरीब मेधावी छात्र को मदद के लिए आगे आएं जो बगैर सहारे के अपने सपने को साकार करने में असमर्थ था। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जादूगोड़ा अंतर्गत बांदडीह निवासी अंकुर महतो अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एनआईटी में क्वालीफाई किएं। परंतु एडमिशन में आड़े आया परिवार का आर्थिक तंगी। ऐसे में मायूस अंकुर महतो के लिए उम्मीद की किरण बने झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष महतो !
संतोष महतो की पहल पर आर्थिक मदद के लिए अधिवक्ता मानिक चंद्र महतो, उत्पल महतो, धनबाद के मनोज महतो, ज्योति राजवार , अर्जित सरकार, जदयू नेता सह कुर्मी सेना के शैलेन्द्र महतो समेत अन्य कई लोग आगे आएं। संतोष महतो ने बताया कि कुल पचास हजार रुपये की सहायता मदद अंकुर को दी गयी। शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन परिसर में अंकुर को आर्थिक मदद की धनराशि सौंपा गया। संतोष महतो ने कहा कि अंकुर के पिता लकवाग्रस्त है चल फिर करने में असमर्थ है। आय का श्रोत नहीं है। ऐसे में मेधावी अंकुर के लिए इंजीनियर बनने का सपना कभी साकार नहीं होता यदि मदद के हाथ आगे नहीं बढ़तें। मदद पाकर भावुक अंकुर ने इस मदद के लिए समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे पास मदद की पहल करने वालों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।
उत्पल महतो ने कहा कि मदद की यह पहल अंकुर के लिए न सिर्फ सहायता है बल्कि प्रेरणा भी है। जब भविष्य में अंकुर भी जरूरतमंदों की मदद के काबिल हो जाएगा तो यह समाज के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। शैलेन्द्र महतो ने भी अंकुर को भविष्य में कामयाब होने की शुभकामनाएं दी।
विदित हो कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर के सचिव संतोष महतो आम जनों की धारणा को अपने क्रिया कलापों से बदलने में जुटे हैं। अबतक कई गरीब मेधावी बच्चों को मदद पहुंचा चुके हैं। सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा विपरीत परिस्थितियों में अपने पुलिस साथियों को मदद पहुंचाने की पहल से समाज में पुलिस की छवि को बखूबी बदल रहे हैं।
ग्लोब टीवी के लिए जमशेदपुर से सीनियर रिपोर्टर दीपक कुमार की रिपोर्ट।