जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी पानी टैंकर से बागबेड़ा में बने अस्थाई घाट में पानी की सुविधा दिए
छठ व्रतधारियों के लिए छठ करने हेतु जिला परिषद किशोर यादव के आग्रह पर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने 3000 लीटर वाली निजी पानी टैंकर से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान, शहीद मैदान सहित कई स्थानों पर बने अस्थाई छठ घाट में निशुल्क पानी की सुविधा दिए हैं।
इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि बागबेड़ा में छठ व्रत धारियों को छठ करने में किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसी बात को मद्देनजर रखते हुए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अस्थाई घाट में पानी देने का कार्य किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर कल भी सुबह बेला में निशुल्क पानी की सुविधा दिया जाएगा। उन्होंने छठ व्रत धारियों से सामाजिक दूरियां बनाकर छठ करने का भी आह्वान किए।
इस दौरान जिला परिषद किशोर यादव, उप मुखिया सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र चौहान, समाजसेवी ब्रिज तिवारी, सुनील सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।
