उरुघुटु एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस
राजनगर प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत उरुघुटु गांव से करीब 800 मीटर की दूरी में धान के खेत पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। वही ग्रामीणों ने राजनगर थाना में इसकी सूचना दी। जिसके बाद राजनगर थाना प्रभारी शंभू शरण दास अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे वही थोड़ी देर बाद DSP चंदन कुमार वत्स भी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुटे। डीएसपी चंदन कुमार वत्स ने बताया के शव लगभग 4 से 5 दिन की है और अभी जांच चल रही है।


