पूर्व मुख्यमंत्री सह इस क्षेत्र के पूर्व विधायक रघुवर दास ने विभिन्न मंडलो में छठ पूजा सामग्री का वितरण स्थानीय लोगों में किया।
आज जमशेदपुर पूर्वी में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह इस क्षेत्र के पूर्व विधायक रघुवर दास ने विभिन्न मंडलो में छठ पूजा सामग्री का वितरण स्थानीय लोगों में किया। कोरोना काल मे रघुवर दास ने यह सामग्री का वितरण सामाजिक दूरी और मास्क के साथ किया। रघुवर दास ने मीडिया से बात करते हुए देश वाशियों के साथ साथ राज्य के लोगों को छठ पूजा की बधाई दी और कहा कि भगवान भास्कर सभी की मनोकामना पूरा करे और इस कोरोना काल से जल्द सब को मुक्ति प्रदान करे।
