जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने अपने कार्यालय में छठ पूजा की सामग्री का वितरण किया।
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने अपने कार्यालय में छठ पूजा की सामग्री का वितरण किया। अपने विधानसभा के सभी क्षेत्र के लोगों को यह सामग्री का वितरण किया गया है। सरयू राय ने मीडिया से बात करते हुए राज्य के साथ साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके द्वारा यह सामग्री निशुल्क वितरण किया गया है। यह सामग्री वैसे लोगों को दी जा रही है जो छठ पूजा करना चाहते है लेकिन आर्थिक रूप से इस पूजा को नही कर पा रहे है।
