छठ महापर्व पर गोविंदपुर अमलतास सिटी पहुंचे विधायक कालिंदी।
जमशेदपुर : आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर अमलतास सिटी छोटा गोविंदपुर में कृत्रिम छठ घाट का उद्घाटन जुगसलाई विस क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी एवं जमशेदपुर जदयू महनगर महासचिव जितेन्द्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह , जदयू के जमशेदपुर प्रखण्ड अध्यक्ष विश्राम प्रसाद, शशिकांत सिन्हा,भजन दास, हरेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार भगत, ललन सिंह, मुकेश कुमार सिंह, संजय सिन्हा, कन्हैया सिंह, कृष्ण कांत सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। श्री कालिंदी ने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
