परसूडीह में छठ पर छिनतई !
जमशेदपुर : परसूडीह थानांतर्गत प्रमथनगर हंड़िया भट्टी के पास दो बदमाशों ने शुक्रवार की शाम छीनतई की घटना को अंजाम दिया।
प्राप्त सूचना के अनुसार स्थानीय एक महिला दुकानदार शुक्रवार को शाम लगभग साढ़े सात बजे अपना दुकान बंद कर पैदल घर लौट रही थी तभी दो बदमाशों ने उक्त महिला के हाथ से बैग छीन कर फरार गया। बैग में मोबाइल फोन, कैश तथा दुकान का चाभी था। अचानक उक्त घटना से हतप्रद उक्त महिला शोर मचाई तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। परसूडीह थाने में उक्त महिला द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी का सहारा लेकर बदमाशों का पता लगाने में जुट गई हैं।
