श्रमिक जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लें: राजकिशोर गोप

केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड निदेशालय जमशेदपुर के तत्वधान में मंगलवार को राजनगर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाम डीह के प्रागंण में दो दिवसीय जनजातीय श्रमिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बोर्ड के शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने किया। उन्होंने कहाशिक्षित, जागरूक श्रमिक किसी भी देश के महत्वपूर्ण धरोहर होते हैं।आज हमारे देश में करीब 50 करोड़ श्रमशक्ति, संगठित, असंगठित एवम ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षित न होने के कारण जनजातीय श्रमिकों में जागरूकता की भारी कमी है। कहाश्रमिकों को जागरूक करने के लिए बोर्ड के द्वारा 1958 से ही कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने श्रमिकों से शिक्षित व जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर प्रखंड समन्वयक नरेन्द्र नाथ महतो, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र नाथ मुर्मू, पंचों सोरेन, विनिता हांसदा आदि उपस्थित थे।
राजनगर से दीपक महतो की रिपोर्ट
