धनबाद : नव निर्वाचित पदाधिकारियो ने विधायक से लिया आशीर्वाद
भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर कमिटी के नव निर्वचित पदाधिकारी गण विधायक राज सिन्हा से आशीर्वाद लेने जगजीवन नगर उनके आवासीय कार्यालय पहुँचे। सभी ने उत्साह भाव के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाई। विधायक ने सभी को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। विधायक ने कहा पार्टी में सभी एक है। कही कोई मतभेद नही है। कमिटी में जो भी पदाधिकारी बनकर आये या वे सभी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है। पदाधिकारी बनने से उन्हें एक नई जिम्मेवारी मिली है। पार्टी के नीति सिद्धान्तों पर चलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे उन सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं है।
