150 गरीब वृद्धाओं के बीच कंबल एवं सूखा राशन का वितरण

प्रखंड के रसूनचोपा पंचायत मिलानी समिति, बिस्टुपुर, जमशेदपुर की महिला कोषांग ‘निवेदिता’ के द्वारा रविवार को 150 गरीब वृद्धाओं के बीच कंबल एवं सूखा राशन का वितरण किया गया। वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार, व विशिष्ट अतिथि पार्षद चंद्रावती महतो ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि महिला संस्था निवेदिता की यह सराहनीय पहल है। गरीबों की सेवा ही ईश्वर सेवा है। उन्होंने कहा कि ठंड के समय कंबल अत्यंत लाभदायक होगा,साथ ही सूखा राशन से भोजन प्राप्त हो सकेगा। इस अवसर पर पंसस सिमती सरदार, मिलानी के अध्यक्ष राजू दत्ता, प्रबाल तरफदार, प्रशांत चौधरी, अनिमेष सरकार, अशेष बोस,कृष्नेंदु चटर्जी, गौतम गुहा,मिहिर भट्टाचार्य, अमेशर सरदार, बंकेश सरदार, कृष्णा सरदार, छोटो सरदार सहित काफी संख्या में संस्था की महिलाएं उपस्थित थी।