गैर-भाजपा शासित राज्यों में भारत बंद ,राजस्थान के मंत्री ट्रैक्टर पर दुकानें बंद कराने निकले,

किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद किया गया है। गैर-भाजपा शासित 13 राज्यों में बंद का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के मंत्री खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर दुकानें बंद कराने निकले। मुंबई की डब्बावाला एसोसिएशन ने भी बंद को समर्थन दिया है।

इन 13 राज्यों में देश की आधी आबादी रहती है और करीब 4.82 करोड़ किसान परिवार रहते हैं। इनमें बड़े राज्य महाराष्ट्र और राजस्थान हैं। महाराष्ट्र में 1.10 करोड़ और राजस्थान में 71 लाख परिवार खेती पर निर्भर हैं।

अपडेट्स…

  • 20 सियासी दल इसका सपोर्ट कर रहे हैं। कोलकाता में जादवपुर रेलवे स्टेशन पर लेफ्ट (वाम दलों) के कार्यकर्ता ट्रैक पर बैठ गए।
  • जयपुर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ट्रैक्टर चलाकर बाजार की दुकानें बंद करवाने निकले। वहीं, खबर है कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए।
  • मुंबई के डब्बावालों ने भी किसानों और बंद को समर्थन दिया है। डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने कहा कि कृषि कानून बनाकर केंद्र देश के किसानों को खत्म कर देगा। इसी को लेकर उत्तर भारत के किसान विशाल प्रदर्शन कर रहे हैं। हम उनके समर्थन में हैं।
  • आंध्र प्रदेश में वाम दलों और छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने विशाखापट्टनम में NH-16 पर प्रदर्शन किया।
  • राजस्थान में रोडवेज की बसों के पहिए थमे हुए हैं। हालांकि, इन्हें सिर्फ दोपहर 2 बजे तक बंद करने का फैसला किया गया है। जयपुर में लो फ्लोर बसें भी नहीं चल रहीं।
  • महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने ‘भारत बंद रेल रोको’ के तहत थोड़ी देर के ट्रेन रोकी। बाद में प्रदर्शनकारियों को पटरी से हटाकर हिरासत में ले लिया गया। भुबनेश्वर में भी प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोकीं।
  • हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने 8 दिसंबर को होने वाली सारी परीक्षाएं टाल दी हैं। इसका बदला शेड्यूल छात्रों को बताया जाएगा। 9 दिसंबर की परीक्षाएं यथावत रहेंगी।

राजस्थान में अनाज मंडियां बंद

महाराष्ट्र में संवेदनशील मार्गों पर बसें नहीं चलेंगी, दूध सप्लाई नहीं

पंजाब में पेट्रोल पंप भी शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे

झारखंड में ट्रेनों पर भी असर पड़ सकता है

छत्तीसगढ़ में विधायक करेंगे बंद की अगुआई

बाकी गैर-भाजपा शासित राज्यों का हल

  • केरल: यहां भी बड़े पैमाने पर बंद का असर दिखेगा। राज्य सरकार ने कृषि कानूनों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है।
  • बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को किसानों के समर्थन में मिदनापुर में कहा- भाजपा सरकार को तुरंत कृषि विधेयकों को वापस लेना चाहिए या फिर केंद्र की सत्ता से हट जाना चाहिए। ममता जिस मंच से भाषण दे रही थीं, वहां सब्जियां भी रखी हुई थीं। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने भारत बंद का खुलकर समर्थन नहीं किया है। दरअसल, कांग्रेस और लेफ्ट बड़े पैमाने पर प्रदर्शन की तैयारी कर रही हैं।
  • आंध्र और तमिलनाडु: आंध्र में सरकार चला रही YSR और तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार ने भारत बंद का सपोर्ट नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!