राजनगर में कृषि कानून के विरोध में बंद सफल। महागठबंधन के नेताओं कर नेतृत्व में बंदीशान्ति पूर्ण सफल

कृषि कानून के विरोध में जहां आज भारत बंद का आह्वान किया गया है ।वही जिले के राजनगर प्रखंड में भी बंद बंदी का असर देखने को मिला।बाजार की सभी दुकानें बंद रही ।सभी यात्री बसें एवं बड़ी गाड़ियां का भी पारी परिचालन बंद रहा। और सड़क सुनसान हो गई। वही इस बंद को सफल कराने में झामुमो और कांग्रेस के नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शांतिपूर्ण बंदी रहा। वहीं रोड पर प्रदर्शन करते हुए गठबंधन के नेताओं ने मोदी सरकार द्वारा कृषि कानून को काला कानून बताते हुए उन्हें अविलंब वापस लेने की चेतावनी दी। अन्यथा उग्र आंदोलन करने में महागठबंधन अग्रसर रहेगी। इस प्रदर्शन में झामुमो के केंद्रीय सदस्य हीरालाल सतपति, आदिवासी कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम,झामुमो विधायक प्रतिनिधि धर्मा मुर्मू ,झामुमो के वरिष्ठ नेता सुबोल महतो, करमु पान, सगेन टुडू, लखींद्र लोहरा श्याम हांसदा,श्याम टुडू,दिकुराम हेम्ब्रम, कांग्रेस पार्टी से प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू राय एवं युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो विशाल बिरुली उपस्थित थे।

