पूर्व जिलापार्षद की प्रयाश लाई रंग, प्रखंड प्रशासन पँहुचे दीनबंधु कुष्ठ आश्रम।

ज्ञात रहे कुछ दिन पूर्व पोटका के पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल द्वारा मिडिया के माध्यम से उपायुक्त विजया जाधव की आयोजित होने वाली प्रखंड स्तरीय जनता दरबार की पूर्व संध्या में कुलडिहा पंचायत स्थित दीनबंधु कुष्ठ आश्रम में निवास करने वाले कुष्ठ परिवारों की दुःखद दशा के बारे में जिक्र करते हुये प्रशासन से ऐसी बस्तियों को दौरा कर इनकी समस्याओं से अवगत होकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की आग्रह कि गई थी। इनकी यँहा विभिन्न समस्याओं के साथ साथ रहने वाली 20 परिवार में से 10 आवास हिन् परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने की भी अनुरोध कि गई थी। अन्ततः कल शिक्षक दिवस के सुभ दिन में अचानक प्रखंड प्रशासन की टीम एका एक दीनबंधु कुष्ठ आश्रम पँहुच गये। टीम में अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप,प्रधानमंत्री आवास के प्रखंड समन्वयक तापस त्रिपाठी, प्रखंड आपूर्ति विभाग के प्रतिनिधि राधेश्याम मंडल, अंचल के प्रधान लिपिक, अंचल सी.आई. हल्का कर्मचारी सुरेश राम, पेंसन विभाग से पायल कुमारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, ए.एन.एम. पंचायत सचिव आदि अनेकों मौजूद थे। बी.डी.ओ.एवं सी.ओ.प्रखंड के दोनों वरिष्ठ पदाधिकारीओं को सामने पाकर बस्ती के लोगों द्वारा काफी उत्साहित होकर अपनी समस्यायें रखी गई बस्तीबासिओं द्वारा जँहा राशन, पेंसन से छूटे हुये कुछ लोगों की समस्यायें रखी गई वंही आवास की मुख्य समस्या के साथ साथ आधी पी.सी.सी.पथ को भी पूरी करनवाने की अनुरोध कि गई – पदाधिकारियों के द्वारा भी बड़ी धैर्य के साथ सारी बातें सुनी गई, सुची बद्ध करवाई गई तथा त्वरित करवाई के माध्यम से यथाशीघ्र समाधान की आश्वस्थ कि गई। पूर्व पार्षद श्री मंडल द्वरा प्रखंड प्रशासन की उक्त पहल की तहे दिल से सरहाना कि गई तथा दीनबंधु कुष्ठ आश्रम निवासियों की समस्याओं की समाधान की भरोसा जताई गई।