विधायक संजीव सरदार ने कन्या के विवाह में कच्चा सामग्री दिए
पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा कॉलोनी, रोड नंबर 5 निवासी रुकमणी देवी की बेटी के विवाह में कच्चा सामग्री उनके आवास पर आकर सौंपी। झामुमो बागबेड़ा पंचायत इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा के आग्रह पर विधायक संजीव सरदार ने कच्चा राहत सामग्री मदद करने का कार्य किए हैं।
इस मौके पर झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, पंचायत अध्यक्ष अजीत सिन्हा, उप मुखिया सुनील गुप्ता, मास्टर जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, आरक्षी वीरेंद्र दुबे, समाजसेवी उमेश सिंह, देवनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, विजय पांडे उपस्थित थे।
