संतोष ने दी समाज को सीख, पुलिस की छवि हुई सकारात्मक।

जमशेदपुर ब्यूरो : सपने उन्ही के सच होते हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। जी हां ! पुलिस सेवा से जुड़े संतोष कुमार महतो मेधावी बच्चों के लिए हौसला बनकर उभरे हैं। ताकि मेधावी बच्चें ऊंची उड़ान भर सकें। उन्होंने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बैनर तले एक बार फिर मदद की पहल की है। रविवार को साकची स्थित एसोसिएशन के सभाकक्ष में सात मेधावी बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम के दौरान इन मेधावी बच्चों को आर्थिक मदद का चेक भी सौंपा गया।

पूर्व इंस्पेक्टर जयपाल सिरका के सफल संचालन में आयोजित सम्मान सह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में नंदिता हरिपाल, अंकुर महतो, लालू सबर, कल्याणी महतो, अमन महतो, खलिंद्र मुर्मू तथा विनय महतो के अभिभावक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बताते चले कि ये वो मेधावी बच्चें है जो अपने मेहनत और लगन से ऊंची उड़ान भरने का दम-खम रखते हैं। परंतु आर्थिक तंगी इनके आगे बाधक बनी खड़ी थी। ऐसे में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार महतो इन मेधावी बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आगे आये। इन सात मेधावी बच्चों को संतोष महतो ने क्षमता से बढ़कर मदद की पहल की। सामर्थ लोगों के आगे अपने उद्देश्यों को रखें, मदद की फरियाद लगाएं , फिर क्या था सहयोग मिला और मदद का कारवां बना। आज सात मेधावी बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक सहयोग संतोष महतो की पहल से जारी है। संतोष कहते हैं मेरा सपना है दस आईएएस एवं आईपीएल बनाना। सचमुच संतोष महतो की पहल काबिले तारीफ है।
मदद की कहानी साझा करते हुए संतोष महतो ने कहा कि कदमा निवासी राजेश हरिपाल की बेटी नंदिता हरिपाल जो गण्ड़ा समाज, अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट की परीक्षा की झारखंड स्टेट टॉपर है, परन्तु आर्थिक रूप से काफी कमजोर होने के कारण उच्च शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ थी। अच्छे कॉलेज में दाखिला कराने एवं आगे की पढ़ाई जारी रखने में असमर्थता जताई थी। मदद की फरियाद मुझसे लगाई गयी। मैं नन्दिता जैसी होनहार के आइएएस बनने के सपने को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला के लिए पहल की और कामयाबी भी मिली। उन्होंने कहा कि नन्दिता के पढाई पर होनेवाले खर्च का पहला माह का मासिक खर्च से संबंधित रकम का चेक आज झारखंड पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर के प्रांगण में मेरे द्विरा दिया गया। इसके आलावे छह अन्य मेधावी बच्चें जिन्हे मदद की पहल की गयी है उन सबों के संघर्ष की कहानी भी उन्होंने साझा की । उन्होंने मदद को आगे आए सभी महानुभावों, बिनय एकेडमी के निदेशक बिनय कुमार, मनोज महतो, नव युवा शक्ति समिति धनबाद आदि के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नव निर्वाचित पुलिस मेंस एसोसिएशन के सचिव छोटेलाल महतो, सपन महतो , अजय महतो, कुड़मी सेना उड़ीसा के अध्यक्ष जयमणि महंता, गंड़ा समाज के अध्यक्ष नरेश तांड़ी , तरूण महतो आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जयपाल सिरका ने किया। उन्होंने मेधावी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभिभावकों एवं मदद करने वालों को आप सबों से बड़ी उम्मीदें है उसपर खरा उतने के लिए बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़े। कामयाबी अवश्य मिलेगी। उन्होंने नशा से दूर रहने का नसीहत देते हुए कहा कि
शराब की लत है बहुत बुरी,
तन,मन और धन के लिए है छुरी।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन कुरमी सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने किया।