18 दिसंबर को राष्ट्रीय संयोजक मीनाक्षी नटराजन के रांची आगमन पर सफल बनाने को लेकर बैठक संपन्न

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैठक मे लिए गए निर्णय । राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के दिनांक 18 दिसंबर को राष्ट्रीय संयोजक मीनाक्षी नटराजन के रांची कांग्रेस भवन आगमन पर सफल बनाने हेतु संगठन की एक बैठक चाईबासा स्थित कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के पश्चात बागबेड़ा में अपने पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला संयोजक सुनील गुप्ता ने किया।


बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक सुनील गुप्ता ने कहा कि दिनांक 18 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे रांची स्थित श्रद्धानंद पथ, कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय संयोजक मीनाक्षी नटराजन को पंचायत से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। जिसमें होने वाली पंचायत चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के त्रुटियों में सुधार, पंचायत प्रतिनिधियों को समान अधिकार, पंचायत में परिसीमन जैसे मुख्य मांगे शामिल रहेगी। श्री गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से संगठन के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने का अह्ववान किए। ताकि पंचायती राज को मजबूत बनाया जा सके।
बैठक में मुख्य रुप से अमल विश्वास, ठाकुर प्रसाद सोरेन, कृष्णा देव पातर, सोनाराम मुर्मू, हिमांशु शेखर गिरी, फैजुल पुरुषोत्तम बाल्मीकि, िक्रम सिंह चौहान, राजा रजक, शंभू शरण साहू, पंपीनद्र, हरीश कुमार, विभूति जेना, कुमोद यादव, दिलीप दास, रंजीत पांडे, बाबूलाल, मोहम्मद इमरान,बाबर, विनय अधिकारी,लखन सिंह, ज्योति, जूही, अनीता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!