चाण्डिल : असामाजिक तत्वों ने बिरसा मुण्डा के मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त
चाण्डिल:- नीमडीह प्रखंड के जामडीह स्थित एन.एच.32 के समीप स्थित भगवान बिरसा मुण्डा के मुर्ति को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।जिसके कारण स्थानीय लोंगों एवं सामाजिक संगठन आदिम भूमिज मुण्डा समुदाय आक्रोश जताया एवं घटना की निन्दा की।पुलिस घटनास्थल पहुँचकर लोगोंं को समझाया, मुर्ति को स्थापित किया।इस बारे में आदिम भूमिज मुण्डा समिति के अध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह सरदार ने बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा ने अंग्रेजों के बिरूद्ध आन्दोलन करने में अग्रणी भूमिका निभाई।उन्होंने कहा ऐसे महापुरुषों का मुर्ति को क्षतिग्रस्त करना देशद्रोह की मानसिकता है।उन्होने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों को चिन्हित कर कारवाई करने की माँग की।
