चांडिल प्रखंड क्षेत्र के लेंगडीह गांव के खगेन महतो बने ग्राम प्रधान

चांडिल। चांडिल प्रखंड क्षेत्र के लेंगडीह गांव के खगेन महतो बने ग्राम प्रधान। लेंगडीह गांव का ग्राम प्रधान का पद बीते कई सालों से रिक्त पड़ा हुआ था। खगेन महतो अपने प्रतिद्वंदी उमाकांत महतो को 19 वोट से हराया। जीतने के बाद समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर रामकृष्ण महतो, अरूप सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेंगडीह के ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने वाले खगेन महतो भाजपा की चांडिल मंडल अध्यक्ष का पद भी संभाल रहे हैं। ग्राम प्रधान का चुनाव जितने के बाद खगेन महतो ने ग्रामीणों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!