पद्य विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के जन्मदिन के मौके पर ‘भारत रत्न-2’ एलबम होगा लॉन्च ।
टाटा स्टील के अंतरिम चेयरमैन व पद्य विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के जन्मदिन के मौके पर एक एलबम का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नाम ‘भारत रत्न-2’ है। इस एलबम का पोस्टर लॉन्च किया गया। बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उपस्थित थे। वही मुख्य अतिथि में कहा रतन टाटा पूरे देश के महान विभूति है। उन्होंने देश के हर संकट में संकटमोचन की भूमिका निभाई है। खासकर कोरोना जैसे कालखंड में। जब देश में आक्सीजन की किल्लत होने लगी तो उन्होंने पूरे देश में आक्सीजन भेजने का काम किया, जिससे लाखों जीवन बचाए गए। उन्होंने कहा कि टाटा हर युवा के आदर्श है। इतने बड़े शख्सियत को भारत रत्न मिलने चाहिए। उन्होंने भारत रत्न-2 एलबम का निर्माण करने वाली पूरी टीम की पहल का सराहना की। इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है। वहीं, अजीत अमन ने कहा कि रतन टाटा को वे अपना आदर्श मानते है। उनकी सादगी और देश भक्ति के सदा कायल है। इससे पूर्व भी अजीत अमन ने रतन टाटा पर एक गीत गा चुके हैं, जिसे बीते साल संस्थापक दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था। इस गीत को पूरे देशभर लोगों ने खूब सराहा।