बीडीओ द्वारा किया गया पंचायत समिति सदस्यों को अपमान।

जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया को 200 कंबल वही पंचायत समिति सदस्यों को मात्र 15 कंबल वितरण करने हेतु दिया जा रहा है। जिसके चलते पंचायत समिति सदस्यों के साथ सौतेलापन का व्यवहार अपनाया जा रहा है और भेदभाव उत्पन्न किया जा रहा है। जबकि 5000 की आबादी पर मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य दोनों ही अपने-अपने पंचायत से जीतकर जनता की सेवा करने हेतु आते हैं। पंचायत समिति सदस्यों की कंबल 15 से ज्यादा बढ़ाने की मांग को लेकर जमशेदपुर प्रखंड के तमाम पंचायत समिति सदस्य करनडीह स्थित प्रखंड विकास कार्यालय में उपस्थित होकर संयुक्त रूप से एक मांग पत्र सोंप ने गए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उनको प्रखंड सभागार में बैठने बोले बही बिना सूचना दिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय से निकल गए। जिससे पंचायत समिति सदस्यों काफी आक्रोश है उनके द्वारा एसडीओ को लिखित आवेदन की बात कही उन्होंने कहा कि अभिलंब प्रखंड विकास पदाधिकारी को हटाया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!