चायबासा जाने के क्रम मे जमशेदपुर परिसदन पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश चायबासा जाने के क्रम मे जमशेदपुर परिसदन पहुंचे, जहाँ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, वहीँ केंद्रीय गृह के चायबासा आगमन को लेकर भी उन्होंने कई दिशा निर्देश नेताओं को दिया.
बता दें की आगामी सात जनवरी को चायबासा मे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होना है जहाँ उनके द्वारा एक विशाल जन सभा को सम्बोधित किया जायेगा, इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा जुट गई है, मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी चायबासा के लिए रवाना हुए, इससे पूर्व उन्होने जमशेदपुर परी सदन मे तमाम भाजपा नेताओं से मुलाक़ात की, उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम मे कहा की केंद्रीय गृह मंत्री के इस जन सभा को सफल बनाने हेतु भाजपा पूर्ण रूप से तैयार है, वैसे कहीं न कहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा आगामी वर्ष के लोकसभा चुनाव के तैयारियों की शुरुवात भी मानी जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!