महिला विकास मंच के छटे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सोमवार को राजगीर में हुई


महिला विकास मंच के छटे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सोमवार को राजगीर में हुई| बैठक में मंच से जुड़कर उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया| बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक बिना मानवीय ने की |बैठक का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन पीके चौधरी ने किया | इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य उत्पीड़न अन्याय और शोषण के शिकार महिलाओं के साथ खड़ा होकर उन्हें न्याय दिलाना है | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है | ताकि वह अपने परिवार और समाज के बीच बेहतर तरीके से जीवन यापन कर सकें | महिलाओं को यदि आगे बढ़ना है और समाज के बीच अपनी आवाज को मजबूती से रखना है तो उन्हें शिक्षित होना होगा | आज देश के सभी राज्यों से मंच काम कर रही है | उन्होंने महिलाओं के रोजगार पर भी जोर दिया और कहा कि पंचायत स्तर से लेकर जिला राज्य और देश तब तक महिलाओं को रोजगार मिलना चाहिए | बिना मानवीय ने कहा कि महिला विकास मंच का अत्याचार के खिलाफ मजबूती से कार्य कर रही है समाज के पिछड़े व गरीब तबके के बीच सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं |
इस बैठक मे जमशेदपुर की निशात खातून जो की महिला विकास मंच की कोल्हान अध्यक्षा है उन्हें बेस्ट परफॉरमेंस आवर्ड से सम्मानित किया गया l साथ ही साथ वीणा मानवी जी ने कहा की निशात खातून का कार्य कोल्हान मे काफी सरहानीय रहा और इससे जरूरतमंद महिलाओं और परुषों को काफी सहयोग और लाभ मिलते रहेगा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया l
धन्यवाद ज्ञापन बिहार प्रदेश अध्यक्ष उषा सिन्हा ने किया बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा ,उपाध्यक्ष फ़ाहिमा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरोज जायसवाल ,राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर तारा श्वेता ,पंकज सिंह,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निशी जयसवाल सहित अन्य उपस्थित थे |