आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने बीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें याद किया।
चांडिल :शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने चीलगु स्थित उनके कार्यालय मे बीर शाहिद निर्मल महतो के एक चित्र पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के हमारे नायक निर्मल दा हमारी ऐतिहासिक विभुति हैं। हम उनके शहादत को नहीं भुला सकते। उन्होंने राज्य के निर्माण में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
हमारा लक्ष्य निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है।

श्री महतो ने ये भी कहा कि झारखंड के युवाओं के आइकान निर्मल दा हैं झारखंड की जमीन पर उनके हजारों लाखों चाहने वाले लोग हैं। निर्मल महतो हमारी सोच को ऊर्जा प्रदान करते हैं। निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के इतिहास के अध्याय में एक जलते हुए दीपक हैं। वे आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका व्यक्तित्व आज भी हमें प्रेरित करता है। उनके अंदर असंभव लक्ष्य को हासिल करने की असीम ताकत थी। निर्मल दा के नाम के बिना झारखंड आंदोलन की कहानी अधूरी है। 1980 के दशक में उनके द्वारा शुरू किया गया अलग झारखंड राज्य का आंदोलन आज भी हमें आंदोलित करता है।इस अवसर पर चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप,लक्ष्मी कान्त महतो, चिलगु के मुखिया नरसिंह सरदार,शेखर गांगुली आदि उपस्थित थे ।
