जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा कार्यपालक पदाधिकारी के नाम एक मांगपत्र सौंपा।

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा की ओर से बनाए गए मानगो नगर निगम समिति की ओर से शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी के नाम एक मांगपत्र सौंपते हुए नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, साफ- सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय फागिंग सहित अन्य से संबंधित जन समस्याओं के यथा शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई है. ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मानगो नगर निगम समिति पिछले कई माह से लगातार मानगो- उलीडीह क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चला रही है. इस अभियान में आम लोगों से मिलकर उनके क्षेत्र की समस्याओं को जानने का कार्य किया जा रहा है. भ्रमण के क्रम में पाया कि निगम क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार है. सड़क, नाली, साफ- सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, फॉर्मिंग मशीन सहित अन्य की स्थिति अत्यंत दयनीय है. नगर निगम की ओर से इन समस्याओं को दूर करने के लिए अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलविंदर सिंह पन्नू ने बताया कि समस्याओं से संबंधित सूची कार्यपालक पदाधिकारी को सौंप दी गई है. 15 दिनों के भीतर अगर नगर निगम की कार्यशैली में व्यापक सुधार नहीं हुई तो भारतीय जनतंत्र मोर्चा मानगो नगर निगम समिति वृहद जन आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!