फिर एक बार योग मे श्रेया और नायसा ने बढ़ाई जमशेदपुर की शान।




रांची में आयोजित खेलो इंडिया दस का दम ओमेंस योगा कंपटीशन में जमशेदपुर परसुडीह के रहने वाली साईं गुरुकुल इंस्टिट्यूट के छात्रा श्रेया भट्टाचार्य एवं नायसा सरकार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। जहां श्रेया भट्टाचार्य ने ट्रेडिशनल योगा में गोल्ड मेडल प्राप्त की नायसा सरकार ने सिंगल आर्टिस्टिक योगा में गोल्ड प्राप्त की। खेलो इंडिया योगा कंपटीशन में झारखंड की साईं गुरुकुल इंस्टिट्यूट परसुडीह के छात्रा श्रेया भट्टाचार्य एवं नायसा सरकार ने पूरे झारखंड के मान बढ़ाई स्वर्ण पदक के साथ। इन दोनों के कोच श्रीमती प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती ने हमें बताया इन दोनों लड़की ने लगातार प्रगति के ओर जा रही है आगे चलकर खेलो इंडिया के माध्यम से योग ओलंपिक में इंडिया को रिप्रेजेंट करने के लिए हमारे यह दो बच्ची तैयार है।