मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चौथे झारखंड इमेजिंग एक्सपो का किया पोस्टर लॉन्चिंग।
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेन्ट्रल के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 6-8 अप्रैल- 2023 तक खेलगांव, रांची में आयोजित होने वाले 4 th झारखंड इमेजिंग एक्सपो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया एवं पोस्टर लॉन्चिंग किया।मुख्यमंत्री से मुलाकात करनेवालों में झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में संरक्षक बापी घोषाल, अध्यक्ष चन्द्रेश्वर पंडित उर्फ गब्बर भाई , उपाध्यक्ष बिरजू कुमार, सचिव उपेन्द्र कुमार , कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, विरेन्द्र शर्मा और विकास कुमार शामिल थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट में भी पोस्टर लॉन्चिंग का किया जिक्र।