खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपना भविष्य बनाएं विधायक
चांडिल प्रखंड के गांगुडीह में साल के अंतिम दिन के अवसर पर 16 दलो के बीच एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुए प्रतियोगिता में धातकीडीह को पराजित कर बामुनडीह चैंपियन बना। वही तीसरे स्थान पर चांडिल तथा चौथे स्थान पर पुरिसिली की टीम रही। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेल को खेलें और खेल से अपना भविष्य बनाएं। मौके पर केंद्रीय सदस्य गुरु चरण किस्कु,काबलु महतो, सुदामा हेंब्रम , श्यामल मार्डी,धरमु गोप आदि उपस्थित थे।

