भारतीय तीरंदाजी संघ के ऑनलाइन एफ्लिएशन पोर्टल का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऑनलाइन उद्घाटन किया

सरायकेला भारतीय तीरंदाजी संघ के ऑनलाइन एफ्लिएशन पोर्टल का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने आयोजित सादे कार्यक्रम वर्चुएल मंच पर पोर्टल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी सह सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, पूर्व आईएएस अधिकारी सह भाजपा नेता जेबी तुबिद मौजूद रहे इस ऑनलाइन पोर्टल के उद्घाटन से पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजी में अब तक की उपलब्धि तथा आगामी योजनाओं को लेकर प्रकाश डाला। इस पोर्टल के शुभारंभ के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इससे देशभर के तीरंदाज को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा और तीरंदाजों को काफी फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीरंदाजी को लेकर आगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। अर्जुन मुंडा ने कहा कि एएआई टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है कि आर्चेरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इतिहास में एक नया अध्याय इस पोर्टल के लॉन्च के साथ जोड़ा गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आर्चर, कोच, अधिकारी को सभी तरह की जानकारी मिलेगी। साथ ही चैंपियनशिप, गेम्स, इंटरनेशनल और नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेना चाहते हैं, जिन्हें भी फायदा मिलेगा। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप और अन्य तीरंदाजी गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!