संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण,पूर्वी के विधायक सरयू राय भी बिरसानगर पहुंचे।

बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर शुक्रवार को बिरसा नगर के संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का सिलसिला जारी है। बिरसा सेवादल पंचायत समिति ने भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिरसा सेवादल पंचायत समिति के दशरथ मुंडा ने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उनके संघर्ष की देन है कि झारखंड में सीएनटी एक्ट लागू हुआ और आदिवासियों की जमीन की रक्षा हुई। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी बिरसानगर पहुंचे और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!