विरधान बांधा में टुसू मेला व स्पोर्ट्स स्थगित
प्रतिवर्ष मकर सक्रांति(टुसु पर्व) के उपलक्ष पर 16 जनवरी को विरधान बांधा में लगने वाला विशाल टुसु मेला इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है। राजनगर प्रखंड क्षेत्र के खोकरो स्थित विरधान मेमोरियल क्लब की ओर से विरधान बांधा मैदान में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में टुसू मेला और स्पोर्ट्स कार्यक्रम आयोजित की जाती है ।किंतु इस वर्ष कोविड-19 महामारी के मद्देनजर टुसू मेला और आयोजित होने वाले स्पोर्ट्स कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया है।वहीं आज खोकरो में कमेटी की बैठक में इसकी जानकारी कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार टुडू ने दी। मेला और स्पोर्ट्स आयोजन को स्थगित होने कमेटी ने खेद जताया है।

बैठक में विधान मेमोरियल क्लब खोकरो के अध्यक्ष विजय कुमार टुडू ,सचिव जयराम टूडू, कोषाध्यक्ष रहीम किस्कु, उपाध्यक्ष दुबई मुर्मू, सहसचिव रामाय हांसदा, ग्राम प्रधान साहेब राम हांसदा ,प्रधान हांसदा, धनीराम मुर्मू ,आसाराम मुर्मू, रवि सोरेन, समीर मुर्मू ,दसमत मुर्मू, पृथ्वी टूडू ,सुराय हांसदा, दुर्गा हांसदा, अनिल मुर्मू ,जयहरि हांसदा, लखन सोरेन ,साल्कू सोरेन, सोनेकर सोरेन आदि उपस्थित थे।