श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति के संजय चौधरी बनाए गए हिसाब प्रमुख।

चांडिल। विवेकानंद केंद्र चांडिल में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति का बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सह अभियान प्रमुख राजू चौधरी ने किया। उन्होंने कहा 15 जनवरी से 27 फरवरी तक मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह एवं जन संग्रह चलाया जाएगा। धन संग्रह के लिए प्रखंड के 18 पंचायत की टोलि का गठन किया गया। उन्होंने कहा प्रत्येक दिन धन संग्रह कर 48 घंटे के अंदर बैंक अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से आकाश महतो, संजय चौधरी, उमाकांत महतो, मिथिलेश महतो अजय मंडल, सजल कर्मकार, सुदिप्तो पाल, अश्विनी महतो, रवि वर्मा, रविंद्र रविदास सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!