रांची के रहने वाले उत्तम कुमार ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेट की.
Jamshedpur – लॉकडाउन के 292 वे दिन एवं अनलॉक 5 में,रांची पैनेशिया बायोटेक,मैं कार्यरत एवं बी.एस.एस.आर,यूनियन के सदस्य श्रीमान उत्तम कुमार जी ने मानवता का परिचय देते हुए कोविड-19 के तहत,कोरोना ग्रसित होकर स्वास्थ्य लाभ के पश्चात,बी.एस.एस.आर,यूनियन एवं टीम संघर्ष परिवार के एक आह्वान पर,रांची से जमशेदपुर आकर मानवता का परिचय देते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा रक्तदान कर पेश किया एक मिसाल.श्रीमान उत्तम कुमार जी का उद्देश्य रहा सिर्फ और सिर्फ कोरोना से जंग लड़ रहे, जो भी अस्पताल में इलाजरत है,उनको जल्द से जल्द प्लाज्मा रक्त के जरिए स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना.श्रीमान उत्तम कुमार जी के द्वारा इस विषम परिस्थिति में जिस तरह से उन्होंने मानवता का परिचय दिया है,बी.एस.एस.आर यूनियन जमशेदपुर चैप्टर,टीम संघर्ष परिवार एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक उनके जज्बे को सलाम करते हुए तहे दिल से आभार प्रकट करता है.इस पावन घड़ी उनके हौसला को बढ़ाने हेतु उपस्थित थे जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक श्रीमान संजय चौधरी जी.
