भारत बचाओ आंदोलन गरीबों में बांटा कंबल।

जमशेदपुर : भारत बचाओ आंदोलन का मदद का सिलसिला जारी रखा है। शनिवार को अपराह्न 3 बजे हुरलूंग में 25 जरूरतमंद गरीब लोगों के बीच कंबल बांटा गया। बताते चले कि अबतक कुल 190 लोगों को संस्था की ओर से कंबल बांटा जा चुका है।
। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से जमशेदपुर के योगगुरु अरविंद प्रसाद, श्रीमती गुंजन भारती , बुद्धेश्वर महतो, मनिल महतो, फणि महतो का सराहनीय योगदान रहा। योगगुरु अरविंद प्रसाद ने कहा कि समाजसेवियों सहयोग के बगैर कंबल वितरण संभव नहीं था । उन्होंने सबों के प्रति आभार जताया।
