कोल्हान मजदूर संघ के नई कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को कर दी गई.

कोल्हान मजदूर संघ के नई कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को कर दी गई. रितिक साहू को आदित्यपुर नगर निगम, छोटू राय को आदित्यपुर नगर और सुकेश गुप्ता को गम्हरिया प्रखंड की जिम्मेवारी दी गई है. जानकारी देते हुए कोल्हान मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने बताया, कि संघ के नए कार्यकर्तओं को संघ की गतिविधियों से अवगत कराते हुए मजदूरों के हित में काम करने के अलावा कांग्रेस और इंटक के साथ सामंजस्य स्थापित कैसे किया जाए, इसकी जानकारी दी गई. उन्होंने बताया, कि संघ किसी भी कंपनी में अपना यूनियन नहीं चलाएगी, लेकिन मजदूरों के हितों की अनदेखी करने वाले कंपनियों एवं कंपनी प्रबंधन के साथ मजदूरों के हक और हुकूक की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!