झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन और शहीद सुनील महतो का जन्मदिन मनाया
झारखंड राज्य को लेकर अहम भूमिका निभाने वाले दिसुम गुरु और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का जन्मदिन आज शहर में मनाया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन और शहीद सुनील महतो का जन्मदिन मनाया और झारखंड के सपना देखने वाले शिबू सोरेन के गाथा को याद कर कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया ।वही स्वर्गीय शहीद सुनील महतो के द्वारा किए गए कार्यों को भी याद किया गया।

झारखंड अलग राज्य की कामना करने वाले शिबू सोरेन ने अथक प्रयास की।वही बिहार से झारखंड को अलग हुए 21 वर्ष बीतने जा रहा है ।हालांकि काफी दिनों बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी है ।महागठबंधन की सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के कार्यकलापों को भी कार्यकर्ताओं ने खूब सराहा।
