रिहायशी कॉलोनी में मिले दो मरे कबूतर ,बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर लोगों में भय।
सरायकेला : बर्ड फ्लू संक्रमण के खतरे को लेकर लोगों में भय का माहौल व्याप्त है ,सोमवार देर रात आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रिहायशी आवासीय कॉलोनी रोड नंबर 19 के मुख्य सड़क के बीचो-बीच दो मरे हुए कबूतर पाए जाने से लोगों भयभीत दिखे। स्थानीय वार्ड पार्षद मालती देवी के पुत्र विष्णु देव गिरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, स्थानीय लोगों द्वारा इन्हें सड़क पर एक साथ दो मरे कबूतर पाए जाने की सूचना दी गई ,इधर देर रात होने के कारण मरे कबूतरों को सड़क पर ही छोड़ दिया गया है।
3 दिन पूर्व भी इसी आवासी कॉलोनी से सटे क्षेत्र में घर के छत पर एक मरा कबूतर मिला था, जिससे लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका व्याप्त थी, हालांकि उस वक्त पशुपालन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया था कि बर्ड फ्लू से एक साथ केवल एक पक्षी की मृत्यु नहीं हो सकती ,लेकिन इस बार दो कबूतरों के मृत पाए जाने से लोग सशंकित हैं.
